{"_id":"630dceabee202831d708d289","slug":"case-registered-against-fiancee-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: सगाई के बाद मंगेतर ने 20 माह तक किया दुष्कर्म, शादी से किया मना, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरोप: सगाई के बाद मंगेतर ने 20 माह तक किया दुष्कर्म, शादी से किया मना, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 30 Aug 2022 02:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:20 PM IST
सार
महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि इस मामले की शिकायत युवती ने की थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने ही मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा मंगेतर के परिवार वालों पर दहेज मांगने का भी आरोप है। आरोप है कि दहेज न देने पर शादी भी तोड़ दी। इस मामले की शिकायत महिला पुलिस को दी गई है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके मंगेतर, उसकी मां, दो बहनों और मामा के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि तीन जनवरी 2020 को उसकी सगाई रतिया क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के से हुई। सगाई के कुछ दिन बाद उसके मंगेतर का फोन आया और कहा कि उसे कपड़े दिलाने है। इस कारण वे दोनों फतेहाबाद आ गए। युवती ने आरोप लगाया कि उसका मंगेतर उसे फतेहाबाद में एक कैफे पर ले गया और उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके अलावा लगातार बीच-बीच में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती का आरोप है कि शादी की बात चली तो उक्त लोगों ने दहेज मांग लिया। दहेज में छह लाख और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। जिसकी बात उनके परिजनों ने लड़के की मां, दो बहनों व मामा को बताई लेकिन उसकी बात भी नहीं सुनी और सगाई तोड़ दी। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि इस मामले की शिकायत युवती ने की थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन