फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case of human trafficking Two people of Punjab die in Mexico jungle

मानव तस्करी: मैक्सिको के जंगल में पंजाब के दो युवकों की भूख प्यास से मौत, 8 अन्य बेहोश

Wed, 22 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Updated Wed, 22 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
case of human trafficking Two people of Punjab die in Mexico jungle
सांकेतिक तस्वीर
मैक्सिको के जंगल में भूख-प्यास से पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई है। एक मृतक बेगोवाल का रहने वाला था और दूसरा युवक नवांशहर का था। मानव तस्करी के जरिये युवकों को अमेरिका ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह निवासी वार्ड नं. 2 कपिल कालोनी बेगोवाल ने बताया कि उसने अपने 18 साल के बेटे दविंदरइंद्रपाल सिंह को अमेरिका भेजने के लिए होशियारपुर के एक एजेंट से 24 लाख रुपये में सौदा तय किया था। 13 जून को उनका बेटा अमेरिका के लिए घर से निकला। एजेंट ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि उनके बेटे को सीधे अमेरिका भेजा जाएगा लेकिन उसके बेटे को ग्रीस, इटली, स्पेन और मैक्सिको के रास्ते डोंकी बनाकर अवैध ढंग से अमेरिका में प्रवेश करवाया जा रहा था। 
विज्ञापन


छह जुलाई को आखिरी बार दविंदर की उनसे बात हुई थी। उसने बताया कि वह महज ढाई घंटे में अमेरिका पहुंच जाएगा। उसके बाद से दविंदर से कोई संपर्क नहीं हुआ। सुखविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम उन्हें फोन आया कि उनके बेटे की मैक्सिको के जंगल में भूख प्यास से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली तो करेंगे कार्रवाई 

case of human trafficking Two people of Punjab die in Mexico jungle
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका के इंडियाना में रहने सुखविंदर के भाई दविंदर सिंह ने बताया कि दविंदर इंद्रपाल सिंह के अलावा एक लड़की और सात युवक मैक्सिको के जंगल में बेहोश मिले थे। इनमें बेगोवाल के दविंदरइंद्रपाल और नवांशहर के गौरव की मौत हो गई। बाकी बेहोश हो गए।

सभी को मैक्सिको की पेट्रोलिंग पार्टी ने अस्पताल में भर्ती कराया। सुखविंदर ने बताया कि मैक्सिको से बस में बिठाकर इन नौ लोगों को अमेरिका की सीमा के पास ले जाया गया लेकिन इनको खाने के लिए कुछ नहीं दिया गया। उनके पास केवल दो बोतल पानी ही था। एजेंटों ने उन्हें किसी सुनसान जगह में जंगल के पास छोड़ दिया। 

सभी लोग वहां से आगे चले लेकिन जंगल में रास्ता भूल गए। भूखे प्यासे होने की वजह से दविंदरइंद्रपाल और गौरव की मौत हो गई और बाकी लोग बेहोश हो गए। अस्पताल में होश आने पर लड़की ने पूरा वाकया बताया, लेकिन अभी तक लड़की के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से पत्र लेकर दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर बेटे का शव भारत लाने की गुहार लगाने जा रहे हैं। वहां से आने के बाद कानूनी कार्रवाई के बारे में सोचेंगे। 

डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह ने कहा कि अभी तक परिवार ने उन्हें किसी भी तरह की कोई शिकायत और बयान नहीं दिए हैं। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि यह मामला पूरी तरह से मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है, क्योंकि युवक को अवैध ढंग से अमेरिका पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed