{"_id":"5dd44ea38ebc3e547865a1f1","slug":"case-filed-against-six-people-on-complaint-of-son-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से हुई पति की अनबन, ससुरालवालों ने दामाद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी से हुई पति की अनबन, ससुरालवालों ने दामाद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
Wed, 20 Nov 2019 01:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में गए दामाद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें वह 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने दामाद की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी श्याम लाल ने बताया कि वह नगर परिषद में बतौर स्वीपर काम करता है।
विज्ञापन
उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसमें उसकी ससुराल से आए लोगों ने उसके साथ मारपीट की। सुबह वह महादेव कॉलोनी में स्थित अपनी ससुराल में गया तो घरेलू कलह में उसकी ससुराल में कई लोगों ने मिलकर पिटाई की और उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें वह काफी जल गया। उसकी हत्या का प्रयास किया गया। उसे शहर में एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों द्वारा उसे 40 प्रतिशत तक झुलसा हुआ बताया गया है। उसने ससुर पाला राम, सास सुलोचना, साली मीनू, साले सुभाष, सुभाष की पत्नी पूनम व साले विक्की पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन