{"_id":"5e2beca68ebc3e99ec68f51d","slug":"case-filed-against-accused-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, बाद में मुकर गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, बाद में मुकर गया
Sat, 25 Jan 2020 12:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक की ओर से शारीरिक संबंध बनाने और फिर बाद में शादी करने से मुकर जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
महिला थाना इंचार्ज मनप्रीत कौर के मुताबिक 24 साल की पीड़िता ने बयान दिया है कि उसकी साल 2018 में आरोपी हरविंदर सिंह निवासी तुंगवाली थाना कैंट बठिंडा साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्रेम में बदली और फिर आरोपी ने उसे शादी कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन
आरोपी की बातों में आकर युवती उससे मिलने के लिए बताई जगह पर गई, जहां आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी दो-तीन बार आरोपी ने पीड़िता को अलग-अलग जगह पर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में शादी करने से मुकर गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन