{"_id":"7ba8fbff2ce028399c6f99d08e823b92","slug":"came-for-meet-with-rampal-in-jail-two-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल से जेल में मिलने आए 2 और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपाल से जेल में मिलने आए 2 और गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 14 Dec 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशद्रोह के मामले में जेल में बंद आरोपी संत रामपाल से बीते दिन जहां मिलने के लिए आई तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इसी तरह के एक अन्य मामले में पुलिस ने रविवार को फतेहाबाद और सोनीपत निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार देशद्रोह के मामले में सोनीपत के अहीर माजरा निवासी रामफल और फतेहाबाद के लहरिया निवासी देशराज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार दो आरोपी संत रामपाल से मिलने के लिए आए हुए थे। ऐसे में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और रविवार को विशेष अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन