फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Burnt dead body of a young man found in Mansa

मानसाः बड़े भाई ने किया प्रेम विवाह, छोटे भाई को जिंदा जलाया, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 24 Nov 2019 07:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Nov 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Burnt dead body of a young man found in Mansa
प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसा के वार्ड नंबर 15 में मजदूर परिवार के लड़के को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। उसकी लाश पुलिस को रविवार की सुबह एक शेलर के पास खुले मैदान में पड़ी मिली। मृतक के बड़े भाई ने प्रेम विवाह किया था। बड़े भाई के घर लड़का होने पर छोटा भाई भाभी के मायके वालों का मुंह मीठा कराने की बात कहता था। 

विज्ञापन


आरोप है इससे नाराज होकर भाभी के मायके वालों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता के बयान पर थाना सिटी एक की पुलिस ने बहू के दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लाश के पास से कुछ नमूने भी लिए है। 
विज्ञापन


शहर के बाग वाला गुरुद्वारा के पास रहने वाले जसप्रीत सिंह (17) को शनिवार की रात कुछ लड़के घर से बुलाकर ले गए। उसकी जली हुई लाश सुबह खाली पड़े एक मैदान से मिली। जसप्रीत सिंह के दोनों हाथ व पाव बांधकर उसके मुंह में कपड़ा डाला गया और बाद में पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मृतक जसप्रीत सिंह के पिता सूरत सिंह ने बताया कि उसके बड़े लड़के कुलविंदर सिंह ने करीब दो वर्ष पहले पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद बेटे-बहू बुढलाडा में रहने लगे। पिछले दिनो कुलविंदर के घर एक लड़का जन्मा । इस पर जसप्रीत लड़की वालों को लड्डू खिलाने और अपनी भाभी को बुढलाडा से घर लाने की बात करता रहता था। 

सूरत सिंह के मुताबिक जसप्रीत की इन बातों से लड़की वाले खफा हो गए और योजना के तहत शनिवार की रात कोई लड़का जसप्रीत को घर से बुलाकर ले गया और उसके हाथ पैर बांधकर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। बाद में उसकी लाश को एक खाली पड़े मैदान में फेंक दी। थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने सूरत सिंह के बयान पर लड़की के भाई जश्न सिंह, उसकी मौसी के लड़के गुरजीत सिंह व एक अन्य लड़के राजू पर कत्ल का मामला दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जसप्रीत का शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया, इस पर पुलिस ने अपनी जांच बैठा दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed