फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bullet Fire due to Controversy, Sister Dead, Brother Save

छाती पर बारूद खा बचा लिया भाई, खुद दे दी जान

Sat, 31 Jan 2015 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 31 Jan 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
Bullet Fire due to Controversy, Sister Dead, Brother Save

मामूली कहासुनी में फायर किया तो बहन ने छाती पर बारूद खाकर अपनी जान दे भाई को बचा लिया। मामला बृहस्पतिवार देररात 2 बजे गिरावड़ गांव का है। शराब पीते वक्त दो चचेरे भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन


इसी का बदला लेने के लिए आरोपी अपनी लाइसेंसी डबल बैरल टोपीदार बंदूक ले पीड़ित के घर में घूस आया था। इस बंदूक में पशुओं को भगाने आदि के लिए जोर का धमाका करने को बारूद भरा जाता है।
विज्ञापन


अगर इस बंदूक से किसी पर नजदीक से फायर किया जाए तो बारूद जानलेवा हो सकता है। मामले में भी युवती की मौत नजदीक से फायरिंग के कारण ही हुई है। थाना लाखनमाजरा पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बंदूक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

Bullet Fire due to Controversy, Sister Dead, Brother Save

लाखनमाजरा खंड के गिरावड़ गांव निवासी धर्मबीर पुत्र भलेराम और धर्मबीर पुत्र सुलतान सिंह ने मदीना गांव में खेतों की आवारा पशुओं से रखवाली का ठेका ले रखा है। दोनों चचेरे भाई हैं। बृहस्पतिवार रात को वे दोनों खेत में ट्यूबवेल पर शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहां से वे रात 2 बजे घर लौट आए। गांव में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई।

धर्मबीर पुत्र सुलतान सिंह तैश में आकर दूसरे धर्मबीर के घर में घुस धमकी देने लगा। इस पर धर्मबीर का पुत्र सोनू बीच में आ गया और कहा कि वे दिन में बात कर लेंगे। लेकिन, तैश में आए धर्मबीर पुत्र सुल्तान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया।

भाई पर फायर होता देख सोनू की बहन निर्मला (18 वर्ष) बीच में आ गई। उसने सोनू को धक्का दे दिया और बारूद निर्मला की छाती में जा लगा। बंदूक में भरा बारूद लगने से निर्मला नीचे गिर गई। युवती को पीजीआई लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार सुबह सवा 7 बजे थाना लाखनमाजरा पुलिस को पीजीआई से सूचना मिली। पुलिस पीजीआई पहुंची और मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे कब्जे में ले लिया। आरोपी धर्मबीर पुत्र सुलतान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि निर्मला ने 7वीं में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

पशुओं को भगाने में प्रयोग होती है बंदूक

Bullet Fire due to Controversy, Sister Dead, Brother Save

खेतों में रखवाली के लिए प्रयोग में आने वाली इस डबल बैरल बंदूक टोपीदार का प्रयोग धमाका करने के लिए किया जाता है। इसमें बारूद भरा जाता है। इसकी आवाज काफी तेज होती है। बंदूक में भरे बारूद को यदि काफी नजदीक से किसी पर फायर किया जाता है तो यह जानलेवा हो सकता है।

इसके प्रयोग के लिए भी लाइसेंस जरूरी है। पुलिस का कहना है कि निर्मला की छाती पर काफी नजदीक से फायर किया गया है। इस फायर के कारण उसकी छाती में काफी गहरा घाव हो गया है और आसपास काफी काला भी हो रखा है।

‘वारदात रात को करीब 2 बजे की है। इसकी सूचना सुबह मिली। दोनों ने पहले एक साथ बैठकर शराब पी थी और उसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया। गांव में पहुंचने पर धर्मबीर पुत्र सुलतान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इससे निर्मला की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बंदूक भी कब्जे में ले ली है।’
कुलबीर सिंह, एसएचओ, थाना लाखनमाजरा, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed