{"_id":"584da8de4f1c1be57c2c3bd2","slug":"btech-passed-young-man-commit-suicide-job-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी न मिलने से बीटेक पास युवक ने दी जान, सुसाइड नोट छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी न मिलने से बीटेक पास युवक ने दी जान, सुसाइड नोट छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी न मिलने से परेशान बीटेक पास युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में युवक ने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है।
डड्डूमाजरा के मकान नंबर 3294 निवासी संदीप उर्फ गौरव ने रविवार दोपहर को घर पर ही फंदा लगा लिया। पुलिस ने बताया कि संदीप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहा था, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। इसके बाद संदीप ने मोहल्ले के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया था। रविवार को संदीप ने अपने कमरे में गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला। उसके माता-पिता ने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो बेटे ने खिड़की की ग्रिल के साथ रस्सी से फंदा लगाया हुआ था।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन भी शुरू कर दी है।