{"_id":"6432caa14278573a47040f13","slug":"bsf-detained-a-suspect-near-indo-pak-border-in-punjab-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास यूपी का संदिग्ध हिरासत में, अमृतसर में दबी मिली राइफल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास यूपी का संदिग्ध हिरासत में, अमृतसर में दबी मिली राइफल
Sun, 09 Apr 2023 07:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Apr 2023 07:58 PM IST
सार
रमदास थाना के प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि राइफल पर अंकित नंबर पढ़ा नहीं जा रहा। गश्त के दौरान जवानों ने पाया कि मिट्टी के नीचे कुछ दबा है। मिट्टी हटाने पर राइफल और चार कारतूस मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने देर शाम एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। बीएसएफ 71 बटालियन ने अधिकारियों ने बताया कि खालड़ा बैरियर स्थित सिंहपुरा क्षेत्र में पकड़ा गया व्यक्ति अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जमालपुर का रहने वाला है। उसके पास कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यहां क्या कर रहा था।
विज्ञापन
वहीं, अमृतसर के रमदास इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा पर कंटीली तार के पास बीएसएफ के जवानों ने जंग लगी राइफल व चार कारतूस बरामद किए। रमदास पुलिस ने बीएसएफ की 73 बटालियन के इंस्पेक्टर के. किपजन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रमदास थाना के प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि राइफल पर अंकित नंबर पढ़ा नहीं जा रहा। गश्त के दौरान जवानों ने पाया कि मिट्टी के नीचे कुछ दबा है। मिट्टी हटाने पर राइफल और चार कारतूस मिले।
विज्ञापन