{"_id":"5b892a7842c7924646255af4","slug":"bsf-caught-pakistani-boat-fro-sutlej-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज दरिया में आई पाकिस्तानी नाव, बीएसएफ ने पकड़ी, पिछले डेढ़ महीने में आ चुकी हैं तीन किश्तियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतलुज दरिया में आई पाकिस्तानी नाव, बीएसएफ ने पकड़ी, पिछले डेढ़ महीने में आ चुकी हैं तीन किश्तियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 31 Aug 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी नाव
बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी कसोके के नजदीक पाकिस्तान से सतलुज दरिया में आई नाव सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ी है। इससे पहले भी कई बार पाक से नाव भारत में आ चुकी हैं।
बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में दरिया में पानी का बहाव बहुत तेज है। बीएसएफ की 105 बटालियन जवान वीरवार की रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में सतलुज के रास्ते एक लकड़ी की छोटी नाव आते हुए देखी। नाव पर कोई भी सवार नहीं था।
भारतीय सीमा दाखिल होते ही बीएसएफ जवानों ने नाव को तुरंत अपने कब्जे में कर लिया और अपने उच्चाधिकारी को नाव मिलने के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दरिया का बहाव तेज होने के कारण नाव बहकर भारतीय सीमा में चली आई है। पिछले डेढ़ महीने में पाकिस्तान की ओर से तीन नाव पहले भी आ चुकी है, जिनकी जांच सुरक्षा एजेंसियों कर रही हैं।