फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Arrested Two Pakistani Intruders Trying to Enter in Indian Border

पंजाबः बॉर्डर से देश में घुसने की कोशिश नाकाम, BSF ने दो घुसपैठिये दबोचे

Wed, 21 Mar 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब) Updated Wed, 21 Mar 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
BSF Arrested Two Pakistani Intruders Trying to Enter in Indian Border
बीएसएफ ने दबोचे दो घुसपैठिये
पंजाब में बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। बीएसएफ ने चौकी एसएस वाला में घुसपैठ करते दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को दबोचा है। आरोपियों से नौ पैकेट में  2.970 किलो हेरोइन हेरोइन, दो पिस्तौल, कारतूस व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। बीएसएफ अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। आपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी डा. केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि 19 मार्च को बीएसएफ की दो बटालियन के जवान गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के निकट स्थित गेट नंबर 230 पर गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे बीएसएफ जवानों ने भारत-पाक के निकट बनी तारों के पास हरकत होते देखी। इस पर जवान सतर्क हो गए। जवानों ने देखा दो लोगों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे है। जवानों के ललकारने पर दोनों भारतीय सीमा में रुक गए। इस पर बीएसएफ जवानों ने उन्हें काबू कर लिया। बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट आरके डागर व जसविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों की तलाशी लेने पर उनसे नौ पैकेट में 2.970 किलो हेरोइन, दो पिस्तौल 30 बोर चाइना मेड, चार मैगजीन, 36 कारतूस, एक छोटा चाकू, दो पाकिस्तानी मोबाइल, तीन पाकिस्तानी सिम, 270 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी व 104 पैकेट सिगरेट बरामद हुई।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों की पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर निवासी मुहम्मद असलम और मुहम्मद शकील के रूप में हुई है। एसएसपी पाटिल ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व असलहा एक्ट, इंडियन पासपोर्ट एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश रिमांड की मांग की जाएगी। इस मौके डीएसपी नरेंद्र सिंह, जलालाबाद के डीएसपी अमरजीत सिंह, एसएचओ सदर लेखराज, एसएचओ नगर भोला सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed