{"_id":"6321a59875bbbe1cba0f24e8","slug":"bsc-student-commits-suicide-in-jhajjar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूला बीएससी का छात्र: मारपीट व अपमानित करने पर उठाया खौफनाक कदम, दो के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदे पर झूला बीएससी का छात्र: मारपीट व अपमानित करने पर उठाया खौफनाक कदम, दो के खिलाफ केस
Wed, 14 Sep 2022 03:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 03:29 PM IST
सार
21 वर्षीय मोहित पीडीएम कॉलेज में बीएससी का छात्र था। पुलिस ने इस संबध में अनिल व राम अवतार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले में एक बीएससी के छात्र ने पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट करने व अपमानित करने से आहत होकर फंदा लगा कर जान दे दी है। मामले की जानकरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौके से घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
भिंडावास गांव निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि मोहित के साथ अनिल व रामअवतार ने पैसों के लेनदेन में मारपीट की और उसे अपमानित किया है। जिससे आहत होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। 21 वर्षीय मोहित पीडीएम कॉलेज में बीएससी का छात्र था। पुलिस ने इस संबध में अनिल व राम अवतार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सत्यपाल, निरीक्षक, प्रभारी थाना, साल्हावास।