फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutly murder of mother son in punjab

पंजाब: मोगा में मां-बेटे की दर्दनाक हत्या

Thu, 02 Oct 2014 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 02 Oct 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
brutly murder of mother son in punjab

पंजाब के मोगा जिले के गांव बुट्टर कलां में मां-बेटे की हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को 24 घंटे बाद घटना का पता चला। मृतक महिला के पति की 10 वर्ष पहले मौत हो गई है और वह 4 वर्ष पहले संगरूर से यहां आकर रहने लगी थी।

विज्ञापन


इस महिला के पति ने पहली पत्नी की मौत के बाद उसके साथ दूसरा विवाह किया था। पहली पत्नी के दो लड़के संगरूर में रहते हैं। पुलिस ने गांव के सरपंच दर्शन सिंह के बयानों पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंस कर की गई हत्या

brutly murder of mother son in punjab

थाना बधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि जसमेल कौर पत्नी स्व. जरनैल सिंह गांव बुट्टर कलां अपने बेटे रणजीत सिंह उर्फ रिंकू के साथ रहती थी। रिंकू नौवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार दोपहर बाद से घर का दरवाजा बंद था।

वीरवार दोपहर तक दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो घर के अंदर जसमेल कौर और उसके बेटे का शव पड़ा था। जसमेल कौर के सिर में चोटों के निशान हैं और रणजीत सिंह की गला घोंट कर हत्या की गई है।

उसने स्कूल की वर्दी पहनी हुई थी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। जसमेल कौर का शव बेड के पास और रणजीत सिंह का शव बाथरूम के सामने पड़ा था और टीवी की आवाज काफी ऊंची थी।

सरपंच दर्शन सिंह ने बताया कि जसमेल कौर के पति जरनैल सिंह की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी जसमेल कौर से दूसरी शादी थी। उन्होंने बताया कि जरनैल सिंह की पहली पत्नी के दो लड़के और जसमेल कौर अपने बेटे समेत पहले पातड़ां रोड संगरूर में रहती थी। करीब 4 साल पहले जसमेल कौर अपने बेटे रणजीत सिंह के साथ गांव बुट्टर कलां में आकर रहने लगी थी। जसमेल कौर के पास करीब 4 एकड़ जमीन के अलावा संगरूर में कोठी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed