फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutally murder of waiter at wedding ceremony for wine

शादी समारोह शराब नहीं परोसी तो गोली मारी

Sun, 29 Nov 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 29 Nov 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
brutally murder of waiter at wedding ceremony for wine

शादी समारोह में शराब और मीट नहीं मिलने पर व्यक्ति ने गुस्से में वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम इलाके का है। मृत वेटर के पिता जसवीर सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में जसवीर सिंह निवासी फिरोजशाह थाना घल्लखुर्द जिला फिरोजपुर ने बताया कि उसका बेटा जोगराज सिंह गांव लक्खोके बहराम में एक शादी समारोह में वेटर का काम करने के लिए गया था। वहां पर खानपान शाकाहारी था।
विज्ञापन


शादी समारोह में आए गुरविंदर सिंह पुत्र बोहड़ सिंह वासी चूहड़ खलचियां थाना लक्खोके बहराम ने जोगराज से शराब और मीट मांगा। इस पर उसके बेटे जोगराज ने शाकाहारी खाना होने की बात बताई। यह बात सुनकर गुरविंदर सिंह ने गुस्से में आकर जोगराज पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली जोगराज के सिर में लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद जसवीर सिंह के बयान पर गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी गुरविंदर सिंह को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed