फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutally: mother killed her daughters and son

मां पर चढ़ा 'भूत' तो 2 बेटियों-एक बेटे को मार डाला

Tue, 14 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Tue, 14 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
brutally: mother killed her daughters and son

खुद को भूत-प्रेत की गिरफ्त में बताने वाले निर्दयी मां ने अपनी दो बेटियों और देवर के बेटे को गला घोंटकर मार डाला। दिल दहलाने वाले ये मामला पंजाब के कपूरथला इलाके में उस समय प्रकाश में आया जब अपनी बड़ी बहू सरबजीत कौर के इस काम के खिलाफ आवाज उठाने उसका ससुर सुखदेव सिंह आगे आया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


थाना कबीरपुर के एसएचओ स्वर्ण सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर सरबजीत कौर के खिलाफ धारा 302/32 के तहत रविवार को केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला घर से फरार है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह निवासी गांव सरूपवाल ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे बलजीत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर ने पिछले साल खुद को किसी भूत-प्रेत के वशीभूत होकर बताकर अपनी मासूम बेटियों नवजीत कौर और अमनप्रीत कौर का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपने देवर सुरजीत सिंह के दो साल से छोटे दुधमुंहे बच्चे मनिंदर सिंह को भी गला घोंट कर मार डाला। शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले साल उसका बेटा बलजीत सिंह विदेश जाने की योजना बना रहा था, लेकिन उसकी बहू सरबजीत कौर इस हक में नहीं थी।

तीनों हत्याओं का गवाह है ससुर, बहू फरार

brutally: mother killed her daughters and son

शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने बताया कि बलजीत सात जुलाई 2014 को ग्रीस जाने के लिए इमिग्रेशन ऑफिस दिल्ली चला गया। उसकी बहू सरबजीत कौर ने इस दौरान अपनी दो वर्षीय छोटी बेटी अमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी।

वह खुद इसका गवाह है। जब वह अमनप्रीत कौर की चीखों की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचा तो वहां पर अमनप्रीत कौर मरी पड़ी थी। उसने बलजीत को दिल्ली में अमनप्रीत की मौत की बात बताई। इस पर बलजीत सिंह तुरंत गांव लौट आया।

सुखदेव सिंह ने बताया कि 26 दिन बाद दो अगस्त को सरबजीत कौर ने अपनी छह वर्षीय बेटी नवजीत कौर का भी गला घोंट दिया। 26 सितंबर को उसने अपने छोटे देवर सुरजीत सिंह के दो साल से कम उम्र के दुधमुंहे बेटे मनिंदर सिंह को भी गला घोंटकर मार डाला।

सरबजीत कौर के ससुर ने कहा कि जब उसकी बहू एक के बाद एक बच्चों को मार रही थी तो वह अक्सर यही कहती थी कि वह किसी भूत-प्रेत की चपेट में है। उसकी वजह से ही यह सब हो रहा है।

उसकी बातों पर सभी पारिवारिक सदस्य यकीन कर लिया, लेकिन उसके बाद उन्हें पता चला कि सरबजीत कौर ने जानबूझ कर तीनों बच्चों की हत्या की है।

थाना कबीरपुर के एसएचओ स्वर्ण सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर सरबजीत कौर के खिलाफ धारा 302/32 के तहत रविवार को केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला घर से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed