फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brutality in Jalandhar Robber cuts hand of man

जालंधर में बबर्रता: पैसे और फोन देने से मना करने पर लुटेरे ने काटा युवक का हाथ, देर रात की वारदात

Fri, 06 Sep 2024 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:11 AM IST
सार

दिनेश कुमार  गुरुवार रात पैदल कर घर जा रहा था। मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरे आए और राम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे घेर लिया। आरोपियों ने उससे पैसे और मोबाइल लेने चाहे तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Brutality in Jalandhar Robber cuts hand of man
जालंधर में अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में गुरुवार को देर रात पैदल घर जा रहे व्यक्ति पर लुटेरों ने हमला कर दिया। घटना सोढल रोड से राम नगर को जाते रास्ते पर हुई। व्यक्ति ने लुटेरों को पैसे और फोन देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसका हाथ काट दिया। 
विज्ञापन


वारदात को मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। व्यक्ति खुद को बचाने के लिए आरोपियों का विरोध कर रहा था, इस दौरान ये वारदात हो गई। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी लुटेरे की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


हमले के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा जहां से परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार निवासी रामनगर ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। गुरुवार रात वह रोजाना की तरह ऑटो खड़ाकर पैदल ही कर घर जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लुटेरे आए और राम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे घेर लिया। एक आरोपी मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा और दो उसके पास आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने जब फोन और नकदी देने से इनकार किया तो तेजधार हथियार लेकर आए आरोपी ने उससे हमला कर दिया। आरोपी ने तेजधार हथियार उसके सिर पर मारा था। बचाव के लिए पीड़ित ने अपना हाथ आगे कर लिया। जिससे उसका काफी बचाव हो गया। मगर फिर भी दिनेश का हाथ बुरी तरह से कट गया था। जब पीड़ित का हाथ कटा वह चिल्लाया। जिसके बाद लुटेरे तुरंत वहां से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed