फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of woman crushed by stone

महिला की बेरहमी से हत्या, रूह कांप जाएगी

Mon, 02 Feb 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Mon, 02 Feb 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of woman crushed by stone

महिला की बेरहमी से हत्या कर शव की पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने पत्थर मारकर चेहरे को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया। घटना हरियाणा के नारनौल की है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर राजस्थान सीमा से सटे गांव मोहनपुर में रविवार सुबह सरपंच विजेंद्र ने किसी महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर गहली पुलिस चौकी प्रभारी और नारनौल थाना सदर प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शव की पहचान मिटाने के लिए कातिलों ने महिला के चेहरे को बड़े पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है। महिला का शव गांव से राजस्थान की ओर जाने वाले एक कच्चे रास्ते पर बने तिबारे में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना व्यक्त की जा रही है कि महिला नवविवाहिता है और पहले दुपट्टे से महिला का गला घोटकर हत्या की गई है, उसके बाद शव को कुचला गया है।

हत्या के बाद महिला को घसीटा भी

brutal murder of woman crushed by stone

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच से लगता है कि महिला की पहले गले में दुपट्टा लपेटकर हत्या की गई। उसके बाद महिला के शव को किसी गाड़ी से बांधकर घसीटा गया है। महिला को घसीटने के बाद तिबारे में लाकर पहचान मिटाने के लिए पत्थर मारकर उसका चेहरा बिगाड़ा गया है।

नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
रविवार देर शाम तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है और उसने हरे रंग का कमीज और काली पजामी पहन रखी है। हाथों में चूड़ियों से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतका नवविवाहिता है। पुलिस ने शव की शिनाख्त नहीं हो पाने पर मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने कोई मामला भी अभी तक दर्ज नहीं किया है।

नरेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामला हत्या का लगता है, मगर अभी शिनाख्त नहीं हो पाने की वजह से पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed