फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of the retired Air Force officer in Yamunanagar

यमुनानगर में रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 08 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Wed, 08 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
 brutal murder of the retired Air Force officer in Yamunanagar
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
एयरफोर्स से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर खेमचंद की साजिश के तहत हत्या की गई। लूटपाट हुई या लूटपाट दिखाने का प्रयास किया गया। ये सभी पहलू अभी तक पुलिस व परिजनों के लिए सवाल बने हुए हैं। हालांकि हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे में सामान बिखराया हुआ है। मृतक का मोबाइल, दस्तावेज व नकदी भी गायब थी। इससे लग रहा है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई। लेकिन केवल मृतक के बेडरूम में ही लूटपाट की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा घर में अन्य किसी भी कमरे व अन्य स्थानों को हत्यारों ने छुआ तक नहीं। इससे संदेह होता है कि हत्या की वारदात को अंजाम किसी नजदीकी ने ही साजिश के तहत दिया। सभी पहलुओं की जांच के लिए पुलिस की साइबर, सीआईए, डिटेक्टिव सहित कई टीमें जुट गई है।
विज्ञापन

लूटपाट हुई तो घर में रखा अन्य कीमती सामान क्यों नहीं लूटा

 brutal murder of the retired Air Force officer in Yamunanagar
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
मृतक खेमचंद की बेटी मीनू बजाज व दामाद सचिन बजाज का कहना है कि हत्यारों ने केवल उनके बेडरूम में ही लूटपाट की। इसके अलावा पूरे मकान में कही भी किसी सामान के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। उनकी अलमारी में दस से 40 हजार रुपये रहते थे। लूट के समय कितनी राशि उनकी अलमारी में थी, यह उन्हें पता नहीं। उनका मोबाइल भी गायब है। कुछ कागजात भी बिखरे हुए थे। आशंका है कि इनमें से कुछ दस्तावेज भी हत्यारे ले गए। लेकिन बेडरूम के अलावा हत्यारों ने घर में रखे अन्य कीमती सामान को नहीं छेड़ा। जो जांच का विषय है।  

बेडरूम में बिखरा हुआ था खून
मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और गला घोंटने के भी निशान हैं। बेडरूम में खून बिखरा हुआ था। वहीं बेडरूम का सामान भी उथल पुथल था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतक खेमचंद और हत्यारों के बीच संघर्ष हुआ। अंतिम सांस तक खेमचंद हत्यारों से लड़ता रहा। माना जा रहा है कि हत्यारों ने उसके गले में कपड़े को बांध कर उसका गला घोंटा और उसके सिर में किसी हथियार से वार कर उसकी हत्या की।  

10 साल से रहते थे अकेले, नौकरानी बनाती थी खाना   

 brutal murder of the retired Air Force officer in Yamunanagar
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
खेमचंद छाबडा के घर में पिछले 11 साल से नौकरानी काम करती थी। दस साल पहले पत्नी की मौत होने के बाद खेमचंद यहां अकेले ही रहते थे। नौकरानी अनिता की उसके घर खाना बनाती थी और अन्य काम करती थी। वह सुबह साढे़ नौ बजे काम करने आती थी। उसके बाद करीब 12 बजे घर का काम खत्म कर व खाना बना कर चली जाती थी। फिर वह रोजाना  शाम को आती और सात बजे खाना बनाकर चली जाती थी। सोमवार को उसने शाम सात बजे खाना बनाया और खेमंचद को खाने के लिए दिया। इसके बाद वह चली गई। मंगलवार को साढे़ 11 बजे काम करने के लिए जब घर आई तो खेमचंद अपने कमरे में मृत मिला।  

नौकरानी सुबह देर से आई
नौकरानी अनिता का कहना है कि उसके बेटे की तबीयत खराब थी, इसलिए वह साढे़ नौ बजे के बजाय वह साढे़ 11 बजे आई। उसने देरी से आने की सूचना के लिए खेमचंद को सुबह नौ बजे कई बार फोन किया, लेकिन खेमचंद का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। 

दामाद सचिन बजाज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीआईए वन, सीआईए टू, डिटेक्टिव स्टाफ, एंटी व्हीकल थेप्ट सेल, साइबर सेल व फर्कपुर पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।  - अनिल राणा, गांधी नगर चौकी इंचार्ज 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed