फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of school student

लड़की से छेड़छाड़ का विवाद, कृपाण से छात्र की हत्या

Thu, 05 Mar 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू(मोहाली) Updated Thu, 05 Mar 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of school student

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीमाजरा में पढ़ने वाले दसवीं तथा ग्यारहवीं कक्षा के तीन विद्यार्थियों में बुधवार दोपहर हुई लड़ाई में एक विद्यार्थी ने दूसरे दो विद्यार्थियों को छोटी कृपाण के साथ गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


इसमें से एक विद्यार्थी की सिविल अस्पताल अंबाला में मौत हो गई जबकि दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। तीनों की उम्र 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हंडेसरा भारत भूषण ने लड़ाई का कारण स्कूल में पढ़ने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ से जुड़ा बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गुरसेवक सिंह तथा जख्मी जगदीप सिंह निवासी जौला खूर्द सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीमाजरा में दसवी तथा कथित आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी तसिंबली ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त तीनों बुधवार को स्कूल के बाद घर जा रहे थे कि रानीमाजरा-तसिंबली सड़क पर उक्त तीनों की किसी लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर लड़ाई हो गई।

इस दौरान हरप्रीत सिंह ने अपनी छोटी कृपाण के साथ गुरसेवक तथा जगदीप सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर जख्मी कर दिया।

लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल अंबाला ले जाया गया जहां डाक्टरों ने गुरसेवक सिंह को मृतक करार दे दिया जबकि जगदीप सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।


थाना प्रभारी हंडेसरा के अनुसार मृतक के गले तथा जख्मी जगदीप की छाती, बगल तथा पीठ पर वार के गंभीर घाव हैं। शव को सिविल अस्पताल अंबाला शहर में रखवा दिया गया है तथा पुलिस जगदीप सिंह का ब्यान दर्ज करने के लिए पीजीआई पहुंच गई है। ब्यान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed