{"_id":"088ed2aab0f8216a1a48cd71c69e2c25","slug":"brutal-murder-of-nephew-for-property-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के झगड़े में चाचा ने कर दी भतीजे की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी के झगड़े में चाचा ने कर दी भतीजे की हत्या
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायदाद के बंटवारे को लेकर अपने ही भतीजे की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात को पीट-पीटकर अंजाम दिया गया। दो दिन पुराने इस मामले में पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नांदनौर निवासी धर्मवीर है। रिमांड के दौरान धर्मवीर के अन्य साथी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि चार अगस्त को गांव नांदनौर निवासी बबली ने थाना मुरथल में दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के राकेश का जायदाद के बंटवारे को लेकर उसके देवर धर्मवीर से झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर धर्मवीर और एक अन्य ने उसके बेटे का लाठियों से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन
राकेश को गंभीर हालत में पीजीआई, रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। बबली की शिकायत पर पुलिस ने धर्मवीर और एक अन्य के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया था।
बुधवार देर शाम एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मवीर को जीटी रोड से काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
सतीश कुमार, डीएसपी ने बताया कि राकेश की हत्या का आरोप उसके चाचा पर ही लगाया गया है। आरोपी चाचा गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच कर रही है।