फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of man for land dispute

जमीन विवाद में कातिलाना हमला, युवक की हत्या

Mon, 03 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, नयागांव(चंडीगढ़)
ब्यूरो/अमरउजाला, नयागांव(चंडीगढ़) Updated Mon, 03 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of man for land dispute

मुल्लांपुर के पास गांव छोटी पड़छ में जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों ने एक परिवार पर कातिलाना हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके भाई और पिता को गंभीर हालत में पीजीआई दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। थाना मुल्लांपुर के एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि परचा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जख्मी परिवार के हरमेश ने बताया कि उसके चाचा सोमनाथ सुबह सात बजे अपने बेटों सुंदर (22) और सोहन (21) के साथ खेत में कंटीली तार की बाड़ लगाने गए थे। वहीं, छोटी पड़छ निवासी जंग सिंह और निर्मल सिंह के साथ उनकी जमीन के साथ लगती शामलाट जमीन पर कब्जे को लेकर बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर हाथापाई होने लगी। इसके बाद उन लोगों ने सोमनाथ के परिवार पर किरच, डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया। सुंदर के पेट और पीठ में किरचें मार कर लहूलुहान कर दिया। उसे पीजीआई ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि, सोहन लाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

सोमनाथ ने बताया कि छोटी पड़छ में उनकी दो कनाल जमीन है, जिसे वह बेचना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने उनके परिवार पर कातिलाना हमला कर दिया। थाना मुल्लांपुर पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ परचा दर्ज किया है। जिनमें जंग सिंह, निर्मल सिंह, काका सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, मिट्ठा, तोता सिंह, ईश्वरो देवी, गुड्डी, पालो और कुलदीप कौर शामिल हैं।


सुंदर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ भेजा गया। वहीं, सूत्रों के मुताबिक चार आरोपियों  जंग सिंह, निर्मल सिंह, अवतार सिंह व मिट्ठा को खरड़ सिविल अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed