{"_id":"c8896dfefd58a3447d621e6603883250","slug":"brutal-murder-of-man-burned-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद सड़क किनारे पेट्रोल डाल जला दिया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद सड़क किनारे पेट्रोल डाल जला दिया शव
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के कुराली गांव चनालो के फोकल प्वाइंट पर सोमवार सुबह सड़क किनारे जलता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण साफ हो पाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सैर कर रहे लोगों ने फोकल प्वाइंट के अंदर सड़क के किनारे से धुआं उठते हुआ देखा। जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में जल रहा था।
विज्ञापन
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एएसआई नरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद के साथ आग को बुझा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव के पास से दो बोतलें मिनरल वाटर की मिली हैं। बोतलों से पेट्रोल की बदबू आ रही थी।
कत्ल का लग रहा है मामला
घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि किसी ने इस व्यक्ति का कत्ल करके यहां फेंक दिया है। इसकी पहचान को खत्म करने के लिए शव को आग लगा दी है।
वीडियो वायरल
सड़क किनारे व्यक्ति के जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किसी को इस पर यकीन नहीं हो रहा है। वहीं, लोगों का कहना है कि जिसने भी वारदात को अंजाम दिया है। उस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के असली कारणों की सच्चाई सामने आएगी।