पत्नी की बेवफाई से बौखलाए पति ने दी तालिबानी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसे पति से किए बेवफाई की इतनी भारी कीमत चुकानी होगी। बेवफाई से तंग युवक ने उसे तालिबानी सजा देते हुए ईंटों से कुचलकर उसे मार डाला। वारदात पंजाब के जालंधर में घटी।
यहां के स्थानीय डिवीजन नंबर एक के इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर छह दिन पहले किसी अन्य युवक से शादी रचा ली थी और उसके साथ अलग मकान में रहने लगी थी।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की यह तीसरी शादी और हत्या करने का आरोपी दूसरा पति था।
चेहरे पर ईंट से वार पर वार कर मार डाला
एसीपी नार्थ अमनीत कौंडल ने बताया कि पुलिस के पास हरजिंदर सिंह निवासी फिल्लौर ने शिकायत की थी कि उसने हाल ही में शीतल नगर में मकान किराये पर लिया था।
वह फैक्टरी में काम करता है और उसने साथ ही काम करने वाली सपना नाम की महिला से छह दिन पहले शादी की थी। सपना की यह तीसरी शादी थी और उसके तीन बच्चे हैं। सपना का दूसरा पति सुनील कुमार राजमिस्त्री का काम करता है। उनकी शादी से सपना का पति काफी परेशान था।
सोमवार को सुनील दोपहर 12 बजे उनके घर में घुस आया और उसने सपना को ईंट मार दी और उसको छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी सुनील ने कई बार सपना के चेहरे पर ईंट से वार किए और फरार हो गया।
एसीपी कौंडल ने बताया कि सुनील के मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि वह खुरला किंगरा इलाके की तरफ है, पुलिस ने वहां से सुनील को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर खून से सनी ईंट बरामद कर ली।