फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of friend and burned body

दोस्तों ने हत्या कर जला दिया युवक का शव

Sun, 27 Dec 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 27 Dec 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of friend and burned body

दोस्तों ने पहले साथ बैठकर नशा किया फिर किसी विवाद पर अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को जला दिया। मामला अमृतसर थाना छेहरटा का है। पुलिस ने खंडवाला क्षेत्र में मिले शव की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि युवक की हत्या नशे को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्तों ने की थी।

विज्ञापन


पुलिस दो आरोपियों को विशाल कुमार, रछपाल सिंह निवासी छेहरटा गिरफ्तार कर रविवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट से सामने पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


थाना छेहरटा के प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि मृतक धीरज सिंह उर्फ सीटू निवासी घन्नेपुर काले की पत्नी रेखा सावलानी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने 25 दिसंबर को खाली प्लाट में जले मिले शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह के आधार पर पुलिस ने रेखा को बुलाकर पूछताछ की। रेखा ने बताया पति को उनका दोस्त विशाल, रछपाल सिंह कार से लेकर गए थे। पुलिस ने विशाल और रछपाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर दोनों ने सच उगल लिया।


दोनों आरोपियों को पुलिस थाना में बुलाकर जब गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने सब कुछ उगल दिया। दोनों ने बताया नशा करते वक्त उनका धीरज से विवाद हो गया। इस पर उन्होंने तेजधार हथियार से धीरज का कत्ल कर दिया। सबूत मिटाने के लिए शव देर रात खाली प्लाट में ले जाकर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed