बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुत्रवधू के माता-पिता मिलने पहुंचे। यह खौफनाक वारदात पंजाब के राजपुरा के गांव बनवाड़ी में घटी। पहली नजर में मामला लूटपाट के लिए कत्ल का लग रहा है।
वहीं बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या की के बाद अज्ञात लुटेरे घर में रखा कीमती सामान समेट ले गए। घटना की सूचना एसएसपी पटियाला गुरमीत सिंह चौहान, एस.पी. (डी) जसकरण सिंह, डीएसपी राजपुरा आरएस सोहल, सीआईए इंचार्ज पटियाला बिक्रमजीत सिंह बराड़, सिटी पुलिस के एसएचओ शमिंदर सिंह में मौके पर पहुंचकर जांच की।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्कायड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया गया है। गांव बनवाड़ी में लक्कड़ का कारोबार करने वाले खेमचंद व उनकी पत्नि कमलेश रानी घर में अकेले रहते थे। बेटा गुरदीप कुमार नेवी में नौकरी करने के कारण अपनी पत्नि मोनिका के साथ मुंबई में रह रहा है। बेटी सत्या देवी की भी शादी हो चुकी है।
मुंह में कपड़ा ठूंस गला घोंट डाला
पुलिस अफसरों को खेमचंद की पुत्रवधू मोनिका की मां पुराना राजपुरा निवासी सुनीता रानी ने बताया कि वीरवार की रात मुझे अपनी बेटी का मुंबई से फोन आया कि हम कल से घर फोन कर रहे हैं और उनके ससुर का फोन बंद मिल रहा है। आप उनके घर पर जा कर देखों की क्या बात है।
सुनीता रानी ने बताया कि रात को फोन आने के कारण मैं यहां नहीं आ सकी। शुक्रवार की सुबह आकर देखा तो मुख्य दरवाजे के साथ चप्पल व टोपी आदि पड़ी मिली। और आगे जा कर जब मैने कई बार आवाज लगाई तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला। एक कमरे का ताला भी टूटा था। इसके बाद उसने अन्य रिश्तेदार को फोन कर मौके पर बुलाया और पुलिस को सूचित किया। कमरे के अंदर जा कर देखा तो बिस्तर पर खेमचंद व उनकी पत्नि कमलेश रानी मृत पडे़ हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत अन्य अफसर, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्कायड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। दोनों लाशों में आ रही बदबू से शंका प्रगट की जा रही है कि कातिलों ने तीन या चार दिन पहले ही लूट की नीयत से दंपति के मुंह में कपड़ा ठूंस कर कपड़े से गला दबा कर हत्या कर दी है।
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने अभी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। एस.पी. (डी) जसकरण सिंह ने भी लूट के लिए खून करने की मंशा के अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच करने की बात कही है। साथ ही बताया अज्ञात लुटेरों के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।