फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brutal murder of 55 year old man in Sirsa

Sirsa News: गला घोंटकर व्यक्ति की हत्या, खाल में मिला शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

Sun, 22 Oct 2023 12:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

रानियां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। वहीं ऐलनाबाद डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे लिया और नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
Brutal murder of 55 year old man in Sirsa
कार्रवाई करती पुलिस और साथ में खड़े ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा जिले के रानियां के गांव ढाणी आसा निवासी एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव ढाणी सतनाम सिंह के खेत में बने खाल में मिला है। मृतक के गले में साफा भी है। इससे ही गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी ऐलनाबाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढाणी आसा सिंह निवासी 55 वर्षीय बलबीर खेतीबाड़ी करता था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह साइकिल से सामान लेने रानियां गया था। रात 11 बजे तक बलबीर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। सुबह रानियां से कुत्ताबढ़ रोड पर स्थित गांव ढाणी सतनाम सिंह के पास एक खाल में उसका शव मिला।
विज्ञापन


खेत मालिक सुबह खेत देखने पहुंचा तो उसे शव मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी। रानियां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। वहीं ऐलनाबाद डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे लिया और नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर मिली साइकिल

जानकारी के अनुसार मृतक की साइकिल रानियां कुत्ताबढ़ रोड पर स्थित ढाणी आसा सिंह की सड़क पर मिली। जबकि उसका शव सड़क से कुछ दूरी पर खेत में मिला। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने बलबीर सिंह के गले में साफा डालकर उसे खाल में घसीटा और गला घोंटकर हत्या की है। रानियां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed