{"_id":"16dc5d9eee2d027ade602bafc87b6127","slug":"brutal-murder-burn-body-of-woman-found-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद बोरे में युवती का जलता हुआ शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद बोरे में युवती का जलता हुआ शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 07 Feb 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक में जसिया रोड पर एक महिला का जलता हुआ शव मिला है। जलते हुए शव की सूचना मिलते ही गांव के लोगों में खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तभी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंची तो महिला के शरीर का करीब 70 फीसदी हिस्सा जल चुका था। शव को बोरे में बंद करके जलाया गया था।
विज्ञापन
सदर थाना एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे महिला का शव जलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि कार सवार युवक सांघी से रोहतक की तरफ आ रहा था। जैसे ही उसने सड़क के बीचों बीच आग लगी देखी तो उसने कार को धीमा कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद चालक ने देखा कि जिस बोरे में आग लगी थी उसमें से हाथ और पैर बाहर की तरफ निकले हुए थे। चालक ने मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और डीएसपी टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने बोरे पर तेल छिड़ककर शव को आग लगाई है। पुलिस को शव के पास से एक तेल का डिब्बा मिला है। मृतका की उम्र करीब 25 साल है। पुलिस को उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले है।
महिला ने शूट पहना हुआ था। उसके कमर के नीचे से शूट का हिस्सा मिला है। पुलिस ने आसपास के लोगों ने मामले के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। हालांकि पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में नाकाबंदी करर दी है। ताकि संदिग्धों से पूछताछ की जा सके।
सेफ जोन बना रोहतक
आरोपियों के लिए रोहतक सेफ जोन बन गया है। इससे पहले कुछ आरोपियों ने पहरावर में एक महिला को जला दिया था। पुलिस को नग्न अवस्था में महिला की जलती हुई डैडबॉडी मिली थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।