{"_id":"773bb36fc4e84ab419348504462f5657","slug":"brutal-accident-in-chandigarh-young-woman-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहल सिंह ढाबा मालिक की भतीजी को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टहल सिंह ढाबा मालिक की भतीजी को ट्रक ने कुचला
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:26 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाडा साहिब गुरुद्वारे से माथा टेककर एक्टिवा पर लौट रहीं चाची-भतीजी हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला का इलाज पीजीआई में चल रहा है। युवती सेक्टर-22 स्थित मशहूर ढाबा टहल सिंह के मालिक की भतीजी थी और घायल महिला उनकी पत्नी है।
वीरवार सुबह 11 बजे धनास निवासी शशि (27) सेक्टर-45 में रहने वाली अपनी चाची शुभलता (60) के साथ एक्टिवा पर नाडा साहिब गुरुद्वारे गई। वहां माथा टेकने के बाद जब वे लौट रही थीं तो करीब 12 बजे हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
एक्टिवा पर पीछे बैठी शशि ट्रक के पहिए के नीचे कुचली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटर चला रही शुभलता गंभीर रुप से घायल हो गई। डॉक्टर का कहना है कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।
शशि तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। परिवार वाले कई महीनों से उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे।
मनीमाजरा थाने के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान दड़ुवा निवासी विशाल ठाकुर (27) के रूप में हुई है। वह पंचकूला से दड़वा जा रहा था।