{"_id":"3827f9ea1aaec643641bd791bcb6c494","slug":"brutal-accident-in-chandigarh-2-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक सड़क हादसा, कुरुक्षेत्र के दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक सड़क हादसा, कुरुक्षेत्र के दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, लालड़ू (चंडीगढ़)
Updated Fri, 23 Oct 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर लालड़ू के लैहली चौक पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुख्यमार्ग पर लैहली चौक पर लालड़ू की ओर से आ रही बाइक को बनूड़ की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरेश कुमार (19) पुत्र रामकुमार निवासी छोटी फड़हरीया, जिला उन्नाव (यूपी), कालू (16) पुत्र खुम्मन निवासी मोवीवन, जिला उन्नाव (यूपी) और बड़कू (18) निवासी यूपी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश और कालू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बड़कू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां बड़कू की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों युवक मजदूरी करते थे। फिलहाल वह कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के समय तीनों युवक मनसादेवी (पंचकूला) जा रहे थे। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव युवकों के परिजनों को सौंप दिए है।