फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brother broke sister's eyes in Jalandhar of Punjab

13 महीने बाद घर लौटी बहन तो भाई ने दातों से दोनों आंखे फोड़ी, मंजर दिल दहला देने वाला

Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Brother broke sister's eyes in Jalandhar of Punjab
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

अपने एक दोस्त के साथ टांडा में 13 महीने रहने वाली एक महिला जब अपने भाई से मिलने गई तो भाई ने उसकी आंखें दांतों से चबा डाली। घटना बुधवार रात की है। गंभीर हालत में महिला को गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया जहां से उसे मजीठा रोड स्थित सरकारी ईएनटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


महिला की पहचान रानी निवासी अर्बन एस्टेट फेज-2, जालंधर के तौर पर हुई है। दांतों के काटने से महिला की आंखें इतनी क्षतिग्रस्त हो गई हैं कि वह देख पाएगी या नहीं, इस बारे में अभी डॉक्टरों भी स्पष्ट नहीं है। गुरुवार रात नौ बजे महिला का ऑपरेशन जारी था। हालांकि सूत्रों के अनुसार रानी की आंखें डेड हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रानी 13 महीने तक अपने एक मित्र के साथ रहने के बाद बुधवार रात को ही टांडा से अपने घर लौटी थी। जब रानी घर आई तो उसका झगड़ा अपने भाई विजय के साथ हो गया। इसी दौरान उसके भाई ने दांतों से उसकी आंखों में काट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ सूत्रों के अनुसार विजय ने चाकू के साथ रानी की आंखों पर हमला किया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखने तक पुलिस की एक टीम ने रानी के बयान लेने शुरू कर दिए थे। वहीं रानी की बेटी के अनुसार उसकी मां अपने भाई को मिलने के लिए आई थी। मां को देखते ही मामा ने उस पर हमला कर दिया। पता चला है कि महिला टांडा के एक अस्पताल में काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed