{"_id":"5947a4744f1c1b8c1a8b462e","slug":"bride-left-groom-and-living-with-boy-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 फेरे होने के बाद दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दूल्हे के होश उड़ गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 फेरे होने के बाद दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दूल्हे के होश उड़ गए
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 फेरे हुए और दुल्हन विदा हो गई, लेकिन रेलवे स्टेशन पर दुल्हन ने ऐसी हरकत कर दी कि दूल्हे के होश उड़ गए। घरवालों को भी समझ न आया कि ये क्या हो गया। मामला हरियाणा के जींद का है। युवक की शादी देवरिया की लड़की से तय हुई। तय की गई तारीख पर शादी भी हो गई।
दुल्हन विदा हुई और बारात वापिस जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची कि दुल्हन का प्रेमी वहां आ गया। उसे देखकर दुल्हन उसके पास चली गई और दूल्हे के साथ जाने में आनाकानी करने लगी। दुल्हन ने कहा कि जबरदस्ती उसकी शादी कराई गई है और वह उसके साथ जाना नहीं चाहती। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बहन के देवर से प्यार करती है लड़की
दुल्हन
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
दूल्हे ने लड़की के परिजनों को इसकी खबर दी। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली तो पता चला कि युवती की बड़ी बहन की शादी गोरखपुर के झगहा निवासी एक व्यक्ति से हुई है।
युवती बहन के देवर से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी जींद के करन से करा दी। थाना प्रभारी नीतिश श्रीवास्तव ने कहा युवती और उसका प्रेमी फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में है। दोनों से बातचीत की जा रही है और दूल्हा वापिस लौट गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, वैसे मामला काफी उलझा हुआ है।