फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brave old lady fight with chain snatchers in chandigarh, but fail to save chain

बीच सड़क बदमाशों से भिड़ी बुजुर्ग महिला, पर बचा न सकी, जानिए क्या?

Sat, 30 Jul 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
brave old lady fight with chain snatchers in chandigarh, but fail to save chain
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
बूथ से दूध लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला बीच सड़क बदमाशों से भिड़ गई। बेटे को कारण पता चला तो उसके होश उड़ गए। लेकिन वह अपनी चेन नहीं बचा सकी। मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर 21 में मिल्क बूथ से दूध लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीनने लगे, पर महिला ने स्नैचर को आसानी से चेन छीनने नही दी। वह काफी देर तक एक बदमाश से उलझती रही।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले तीन दिन में शहर में एकाएक स्नैचिंग की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। बदमाश तीन दिन में पांच लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं। पुलिस अब तक एक भी मामले को सुलझा नहीं पाई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 21 में रहने वाली मोहिनी देवी (60) वीरवार को सुबह घर के पास से वेरका बूथ से दूध लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


महिला के घर के पास एक बदमाश खड़ा था। उसका दूसरा साथी कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल पर उसका इंतजार कर रहा था। घर के पास पहुंचते ही बदमाश बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने के लिए झपटा। इस पर तुरंत महिला ने भी लड़के को पकड़ लिया और उससे बचने की कोशिश करने लगी। मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहे दूसरे बदमाश ने जब देखा कि उसका साथी महिला से चेन नही छीन पा रहा है तो वह भी मदद के लिए आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों महिला की दो तोले की सोने की चेन छीनकर बाइक पर फरार हो गए। महिला का शोर सुनकर बेटा मौके पर पहुंचा। इसके बाद तुरंत 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस ने पहुंच कर पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भागते हुए दोनों पास में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed