फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   brave boy, save atm loot, sbop bank, boy honoured, fatehabad, haryana

बच्चों ने लुटने से बचाया एटीएम, बैंक ने दोनों को नवाजा

Wed, 16 Mar 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद। Updated Wed, 16 Mar 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
brave boy, save atm loot, sbop bank, boy honoured, fatehabad, haryana
बच्चों की इस बहादुरी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
आकाश, उम्र 10 साल। गुरजंट, उम्र 12 साल। बेशक उम्र कम हो लेकिन इन्होंने काम बड़ा किया है। गांव भिरड़ाना के इन बच्चों ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए 5 लाख 14 हजार रुपये से भरा एटीएम लूटने से बचा लिया। यहां तक कि दोनों ने रात के समय बदमाशों का सामना भी किया।
विज्ञापन


बच्चों की इस बहादुरी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर सतीश चंद मीणा, कैश ऑफिसर अशोक बाघला, डिप्टी मैनेजर भगवान और हरभगवान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार रात बदमाशों ने स्टेट बैंक इंडिया भिरड़ाना में लगी एटीएम को उखाड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया। रात दो बजे बारिश के मौसम में उन्होंने एटीएम पर धावा बोला। रॉड से शटर तोड़कर अंदर घुसे। जैसे ही एटीएम को छेड़ा तो सायरन बज गया। नजदीक में ही अपने घर में सो रहे 10 वर्षीय आकाश और 12 वर्षीय गुरंजट बाहर आए और उन्होंने बाहर व अंदर खड़े युवकों से पूछा क्या कर रहे हो। इस पर बदमाश युवकों ने भाग जाने की धमकी दी और एटीएम से छेड़छाड़ करने लगे। दोनों बच्चों ने गली में शोर मचा दिया और घर जाकर परिजनों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आता देख बदमाश मौके से भाग निकले। बच्चों के परिजनों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाखा प्रबंधक सतीशचंद मीणा ने बताया कि अगर ये बच्चे रात के समय उठकर शोर नहीं मचाते तो शायद बदमाश अपनी योजना को अंजाम दे देते। इनकी बदौलत ही एटीएम में रखी राशि सुरक्षित रही गई। सतीश चंद्र मीणा ने बताया कि एटीएम को सुरक्षा की दृष्टि से और दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए बैंक में जल्द ही नाइट विजन कैमरे और गेट को और मजबूत किया जाएगा।


छतरी लेकर घुसे थे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात 1:23 बजे चार से पांच बदमाश छतरी लेकर एटीएम कक्ष के पास आए और रॉड से शटर उखाड़कर अंदर घुस गए। हालांकि, एटीएम से पैसा निकालने में कामयाब नहीं हो सके। इस संबंध में सदर पुलिस ने ब्रांच मैनेजर सतीश मीणा की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed