{"_id":"5857da3d4f1c1bd663e390f6","slug":"boy-robbed-lady-teacher-car-on-gun-point-at-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी टीचर से कार छीन ले गया युवक, तरीका भी ऐसा कि पुलिस हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेडी टीचर से कार छीन ले गया युवक, तरीका भी ऐसा कि पुलिस हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 19 Dec 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक लेडी टीचर से कार छीनकर ले गया। ऐसा करने के लिए उसने जो तरीका अपनाया, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला पंजाब के जालंधर का है। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित रणवीर क्लासिक होटल के पास एक लुटेरा पिस्तौल के बल पर शिक्षिका की कार उस समय छीनकर ले गया, जब वह अपनी वैगन आर को एक किनारे लगा मोबाइल पर बात कर रही थी।
सूचना मिलते ही एडीसीपी सिटी जसबीर सिंह, एसीपी नार्थ दीपिका सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एडीसी पी जसबीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरु रामदास कॉलोनी की रहने वाली अनु खुल्लर पठानकोट रोड पर स्थित ब्यास गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। अनु खुल्लर ने बताया कि वह पौने तीन बजे स्कूल से छुट्टी कर घर वापस घर जा रही थी कि रास्ते में रणवीर क्लासिक होटल के पास उनको फोन आ गया।
वह अपनी वैगन आर को एक किनारे लगाकर फोन सुनने लगी। उनकी गाड़ी के दरवाजे लॉक नहीं थे कि इतने में एक व्यक्ति जबरन आकर उनकी कार में बैठ गया। उन्हें पिस्तौल की गोली मारने की धमकी दे कार की चाबी मांगी। अनु ने बताया कि वह काफी घबरा गई थी और इसलिए उसने चाबी दे दी। इसके बाद वह ड्राइविंग सीट पर बैठकर उसकी वैगन आर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अनु खुल्लर ने बाद में शोर मचाया, लेकिन लुटेरा कार लेकर भाग निकलने में सफल हो गया। एडीसी पी जसबीर का कहना है कि नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनके माध्यम से पुलिस जांच कर रही है।