{"_id":"594672544f1c1b906e8b4bbc","slug":"boy-facing-financial-crisis-swallowed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से इतना परेशान हो गया नौजवान कि उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से इतना परेशान हो गया नौजवान कि उठा लिया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाल, बरनाला (पंजाब)
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराये पर रहता था परिवार, न काम था। पैसे की कमी ने उसे इतना परेशान कर दिया कि उसने जान देना मुनासिब समझा और उठा लिया कदम। मामला पंजाब के बरनाला का है। संधू पत्ती के रहने वाले 24 वर्षीय नौजवान ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता राजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास रहने के लिए मकान नही है। वह कई वर्षों से किराए पर रहते हैं। उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके घर में आर्थिक तंगी के हालात हैं। वह मजदूरी करता है और अब मजदूरी भी नहीं मिलती। ऐसे में उनके घर की आर्थिक हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है।
तंगी के कारण उसका नौजवान बेटा गुरप्रीत सिंह पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। उसे भी कोई काम नहीं मिल रहा था। इसी बीच उसने जहरीला पदार्थ निगलकर लिया। हालत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया,
विज्ञापन
जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुरिंदरपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल में से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।