{"_id":"7c39740fab5d45ab5f547b159e5acfe2","slug":"boy-dead-due-to-hitting-with-train-in-derabassi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके दो दोस्त बाल-बाल बच गए। तीनों दोस्त जीरकपुर के गांव भबात के निवासी है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के हवलदार रणजीत सिंह ने बताया कि संजीव कुमार (24) निवासी गांव भबात दोस्त रविंद्र सैनी और रोहित कुमार एक बाइक पर जीरकपुर से डेराबस्सी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव भांखरपुर में जब वह पहुंचे तो आगे एक हरियाणा रोडवेज की बस आ गई। इस कारण वह रेलवे ओवरब्रिज पर जाने की जगह नीचे सर्विस लाइन से जाने लगे। रेलवे लाइन के पास युवकों ने बाइक साइड में खड़ी कर घूमना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान अंबाला से चंडीगढ़ की ओर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र व रोहित बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।