{"_id":"64a55557a485df1091014816","slug":"both-hands-of-a-12-year-old-child-were-broken-in-a-dispute-over-berries-in-punjab-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामुन पर हुआ विवाद: 12 साल के बच्चे के दोनों हाथ तोड़े, सिविल अस्पताल में कराया गया दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जामुन पर हुआ विवाद: 12 साल के बच्चे के दोनों हाथ तोड़े, सिविल अस्पताल में कराया गया दाखिल
Wed, 05 Jul 2023 05:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:21 PM IST
सार
जब वह अपनी मां जसपाल कौर के साथ उक्त बच्चे के घर शिकायत करने गया तो वहां पर आरोपी की बहन ज्योति और मां प्रीतो ने उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान लवप्रीत की दूसरी बाजू भी तोड़ दी। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना वैरोके में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव बंदी वाला में जामुन के झगड़े में लाठियों से बुरी तरह पीटकर एक 12 साल के बच्चे के दोनों हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। जख्मी हालत में बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह दो बच्चों के साथ जामुन खाने गांव बंदी वाला गया था। जहां पर एक और बच्चे ने उनसे जामुन मांगे। जब उसने जामुन देने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और गुस्से में आकर लाठी से बुरी तरह पीटा। इस वारदात में उसकी एक बाजू टूट गई। वह बहुत मुश्किल के साथ खड़ा हुआ लेकिन आरोपी ने उसे खाले में धक्का दे दिया। पीड़ित के साथियों ने बड़ी मुश्किल से लवप्रीत को खाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन
जब वह अपनी मां जसपाल कौर के साथ उक्त बच्चे के घर शिकायत करने गया तो वहां पर आरोपी की बहन ज्योति और मां प्रीतो ने उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान लवप्रीत की दूसरी बाजू भी तोड़ दी। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना वैरोके में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन