{"_id":"48daae0c1f012cf56af06a3f634507af","slug":"blast-in-workshop-of-polytechnique-college-of-kurukshetra-3-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: कॉलेज की वर्कशॉप में विस्फोट, 3 मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र: कॉलेज की वर्कशॉप में विस्फोट, 3 मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 04 Apr 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर है। यहां कुरुक्षेत्र में पॉलीटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में विस्फोट होने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे 11 बजे झांसा स्थित ज्ञानगंगा पॉलीटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतकों में से अभी तक वैल्डिंग इंस्ट्रक्टर की पहचान हो पाई है। बाकी दो की शिनाख्त कराई जा रही है। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक, आज कॉलेज की छुट्टी थी। स्टूडेंट्स नहीं आए थे, लेकिन कुछ कॉलेज स्टाफ और कर्मचारी वर्कशॉप में काम करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वर्कशॉप में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विस्फोट की सूचना तुंरत फायर बिग्रेड को दी गई। कॉलेज प्रशासन को भी सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान चलाया। पुलिस और कॉलेज के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। विस्फोट होने के कारणों की छानबीन की जा रही है।
कुरुक्षेत्र से 14 किमी दूर ज्ञान गंगा पॉलीटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में हुआ हादसा इतना भयानक था कि तीनों शवों के चिथड़े उड़ गए। एक मृतक की खोपड़ी तीसरी मंजिल पर लगे टॉवर पास पड़ी मिली।
मरने वालों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। फिलहाल घटना स्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सांसद राजकुमार सैनी मौके पर पहुंचे।