फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader house attacked with petrol bomb in Firozpur of Punjab

Firozpur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, सीसीटीवी में दिखे तीन संदिग्ध

Sun, 23 Oct 2022 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 06:10 PM IST
सार

सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच तहकीकात की। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे आरोपियों की अभी पहचान नहीं हुई है, क्योंकि आरोपियों ने नकाब पहने रखा था। पुलिस प्रत्येक पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल थाना कैंट पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
BJP leader house attacked with petrol bomb in Firozpur of Punjab
कैमरे में कैद संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने कुम्हिार मंडी स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर रात के समय दो पेट्रोल बम फेंकने वाले तीन शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पंट्रोल बम स्कॉर्पियो गाड़ी व दूसरा घर के गेट पर गिरा है। इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। गेट पर लगी प्लास्टिक की शीट जल गई। उक्त वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह निवासी कुम्हार मंडी ने पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर की रात सवा 12 बजे उनके घर पर किसी शरारती तत्वों ने पेट्रोल बम जैसी वस्तु फेंकी। एक उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी व दूसरी घर पर लगे गेट पर गिरा। इससे गेट पर लगी प्लास्टिक की शीट जल गई। जब घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो इसमें नकाबपोश तीन व्यक्ति दिखे, जो उसके घर पर कुछ फेंक रहे थे। यही नहीं जाते समय आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से कार में बैठ कर चले गए। सिंह का कहना है कि गाड़ी पर गिरी विस्फोटक वस्तु ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच तहकीकात की। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे आरोपियों की अभी पहचान नहीं हुई है, क्योंकि आरोपियों ने नकाब पहने रखा था। पुलिस प्रत्येक पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल थाना कैंट पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed