यूपी के कारोबारी को लुधियाना में दातर मारकर लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के होजरी कारोबारियों से बाइक लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने एक के सिर में दातर भी मार दी। वारदात पंजाब के लुधियाना में अंजाम दी गई।
पीड़ितों के नाम अशोक कुमार और राकेश कुमार बताए जा रहे हैं। वे उत्तरप्रदेश के खलीलाबाद से माधोपुरी से होजरी का सामान खरीदने आए थे। लुटेरों ने एक कारोबारी के सिर पर दातर से वार किया और 25 हजार, सोने की अंगूठी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
घायल कारोबारी को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। उसके सिर पर आठ टांके लगे। हालांकि कारोबारियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उनका कहना था कि पुलिस को शिकायत देने का कोई फायदा नहीं है। वारदात थाना दरेसी के इलाके में हुई।
25 हजार कैश, सोने की अंगूठी और चेन ले गए लुटेरे
मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार और राकेश कुमार दिन भर खरीदारी करने के बाद रात को माधोपुरी में किसी के पास ठहर गए। रात को खाना खाने के बाद दोनों रिक्शा से माधोपुरी जा रहे थे।
इसी दौरान हजूरी रोड पर बाइक सवार दो लोगों ने उनका रिक्शा रोक लिया। रोकते ही एक लुटेरे ने अशोक कुमार के सिर पर दातर से वार किया और कैश की मांग करने लगा। इसके बाद दूसरे लुटेरे ने दोनों कारोबारियों की जेब से पर्स निकाल लिए।
अशोक के हाथ से सोने की अंगूठी और गले से चेन भी झपट ली और फरार हो गए। राकेश अशोक को पास के अस्पताल ले गया। जहां उसके सिर पर आठ टांके लगे।
राकेश ने बताया कि उसके पर्स में 12 हजार थे, जबकि अशोक के पर्स में 13 हजार रुपये थे। उसका कहना था कि पुलिस को शिकायत देकर भी कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी।