फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike and cash looted in Chandigarh from a cashier

चंडीगढ़ः गैस एजेंसी के कैशियर से दो युवकों ने लूटे साढ़े चार लाख और बाइक, हेलमेट से किया वार

Sun, 22 Dec 2019 03:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Bike and cash looted in Chandigarh from a cashier
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

चंडीगढ़ के सेक्टर -25 में शनिवार को रैली ग्राउंड के नजदीक दो नाकाबपोश युवक भारत गैस एजेंसी के कैशियर के चेहरे पर हेलमेट से हमला करके उसकी बाइक की डिग्गी में रखे 4.30 लाख रुपयों से भरे बैग समेत बाइक लूटकर फरार हो गए। इसके बाद सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वारदात शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के पास से दो नाकाबपोश युवक एक व्यक्ति से बाइक और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। सेक्टर-24 के चौकी इंचार्ज शिवचरण ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को शिकायत में पीड़ित गैस एजेंसी के कैशियर दिलीप कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-52 निवासी है और सेक्टर-25 में गैस एजेंसी में बतौर कैशियर कार्यरत है। 

विज्ञापन

शनिवार शाम वह एजेंसी के साढे चार लाख रुपये बाइक की डिग्गी में रखकर अटावा ब्रांच में पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान जब वह सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के पास पहुंचा तो दो नाकाबपोश युवकों ने उसे घेरकर उसका रास्ता रोक लिया और उसके ही हेलमेट से उस पर हमला कर जबरन बाइक छीनकर फरार हो गए। दिलीप के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

इसके बाद पुलिस ने गैस एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत की तो खुलासा हुआ कि दिलीप को एजेंसी के 3.59 लाख रुपये अटावा की ब्र्रांच में देने को कहा गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि लूटी गई बाइक की चाबी शिकायतकर्ता के पास ही है। ऐसे पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों युवकों ने चेहरे पर कोई कपड़ा नहीं बांधा था। वे लोग शिकायतकर्ता से बाइक ले गए हैं। ऐसे में शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को दिए गए साढे चार लाख रुपये लूटने के बयान और दोनों युवको के नाकाबपोश होने का बयान संदिग्ध लग रहा है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने इस मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed