{"_id":"5f9fe6b96fa6cd1a6869e56e","slug":"big-road-accident-on-kmp-expressway-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर हादसा : पिकअप सवार 17 लोगों में से पांच की मौत, 11 घायल, आठ गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केएमपी पर हादसा : पिकअप सवार 17 लोगों में से पांच की मौत, 11 घायल, आठ गंभीर
Tue, 03 Nov 2020 05:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Nov 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
KMP Expressway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए हैं। चालक वहां से पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। घायलों में एक बच्चे समेत आठ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनको पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सभी लोग राजस्थान में बाबा मोहन दास धाम के दर्शन करके वापस यूपी के मेरठ जिले में उकसिया गांव लौट रहे थे। खरखौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यूपी के मेरठ जिले के गांव उकसिया, किनौनी और कैड़वा के रहने वाले 17 लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान में बाबा मोहन दास धाम के दर्शन करने गए थे। ये सभी रविवार दोपहर को लगभग तीन बजे गांव से राजस्थान के खौली स्थित बाबा मोहन दास के धाम पर पहुंचे थे। यहां से माथा टेकने के बाद सोमवार को पिकअप गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की गाड़ी सोमवार को करीब ढाई बजे केएमपी पर गांव पाई के पास पहुंची तो उनकी पिकअप गाड़ी साइड से निकल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे पिकअप के पिछले हिस्से की एक साइड टूटकर दूर जा गिरी। जिससे पिकअप में सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
विज्ञापन
जहां पर गांव उकसिया निवासी मुन्नी (25), सुनेश (35), ममता (36), कालू (23) और गांव कैडवा निवासी बृजपाल (30) को मृत घोषित कर दिया गया। इनमें मुन्नी व कालू भाई-बहन थे। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक व नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जिनमें दो वर्षीय बच्चे समेत आठ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
केएमपी पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। - बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा