फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Reveals On Suicide Case Of A Girl in Barnala

एएसआई की बेटी ने भाई-बहन से तंग आकर दी थी जान, लिखा-मां मुझे माफ करना

Sat, 31 Aug 2019 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Big Reveals On Suicide Case Of A Girl in Barnala
प्रतीकात्मक तस्वीर

25 अगस्त को सुसाइड करने वाली पंजाब पुलिस के मुलाजिम की बेटी जसविंदर कौर उर्फ गोल्डी ने अपने भाई-बहन से तंग आकर जान दी थी। यह बात उसने अपने सुसाइड नोट में लिखी थी। इस खुलासे के बाद लड़की के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस को मिली शिकायत पर एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के एएसआई जगतार सिंह की कुछ समय पहले ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। 25 अगस्त को उसकी बेटी जसविंदर कौर ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गुरुवार को उसके मामा को घर से जसविंदर कौर का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा है कि उसका भाई गुरमीत सिंह और बहन जसवीर कौर उसे परेशान करते रहते थे। 

विज्ञापन

वह अपने पिता की जगह पर पुलिस में भर्ती होना चाहती थी, लेकिन उसका भाई और बहन उसे धमकाते थे कि वह उसको पुलिस में भर्ती नहीं होने देंगे। वे उससे पैसे मांगते थे। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा कि एक बार तो उसने अपने भाई और बहन को रुपये देकर उनसे हलफनामा ले लिया कि वह उसकी पुलिस में भर्ती होने में बाधा नहीं डालेंगे। पैसे लेने के बावजूद वह मुकर गए। 

दोनों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जान दे रही है। सुसाइड नोट में उसने उसके पिता जगतार सिंह की जगह उसके छोटे भाई मनजीत सिंह को नौकरी दी जाए और उसकी मां की देखभाल भी उसका छोटा भाई ही करे। मृतका ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि मां मैंने तेरा सहारा बनने का वादा किया था, लेकिन इन लोगों ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया।

इसलिए मुझे माफ करना कि मैं तेरे को छोड़कर जा रही हूं। अब इस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि लड़की को मरने के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed