फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals in case of firing on liquor dealer's house in Chandigarh

लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर दहशत फैलाने के लिए शराब कारोबारी के घर पर बरसाई गई थीं गोलियां

Wed, 03 Jun 2020 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Big reveals in case of firing on liquor dealer's house in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब-चंडीगढ़ के बडे़ शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई राकेश के घर पर हमला राजस्थान जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई ने कराया था। हमले के लिए शूटर जीरकपुर निवासी जिम संचालक गुरसेवक उर्फ गुरी ने मुहैया कराए थे। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में खुद गुरसेवक ने किया है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इसमें कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। जिस कार में हमलावर आए थे, उसके मालिक से भी पुलिस पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को जीरकपुर के जिम संचालक गुरसेवक को मंगलवार को अरेस्ट किया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह डेढ़ साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है। उसका काम गैंग को शूटर मुहैया कराना है। कुछ दिन पहले व्हाट्सएप कॉल के जरिए लॉरेंस ने शूटर इकट्ठा करने के लिए कहा था। इसके बाद इस हमले की पूरी साजिश रची गई। हमले के पीछे लॉरेंस का मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था। ताकि वह शराब के कारोबारियों से फिरौती वसूल सके। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में अब बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर में फिटनेस स्ट्रीट नाम से जिम चलाता है गुरसेवक
गुरसेवक मूलरूप से संगरूर का है और काफी समय से जीरकपुर के शिवालिक विहार में रहकर फिटनेस स्ट्रीट के नाम से जिम चला रहा है। इसके अलावा वह क्लबों के लिए बाउंसर उपलब्ध कराता है और खुद भी इस धंधे से जुड़ा है। परिवार में एक छोटा भाई और मां है, जबकि एक बहन विदेश में है।

कार मालिक भी हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस

सेक्टर- 33 में जिस कार में हमलावर सवार होकर आए थे, उसके मालिक गुरदीप को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। सोमवार को डंप डाटा खंगालने के बाद पुलिस ने बनूड़ के गांव अमराहा से कार को बरामद कर लिया। कार मालिक की पूछताछ के बाद ही गुरसेवक और रवि का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को गुरसेवक को दबोच लिया। हालांकि पुलिस ने अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस सभी आरोपियों को दबोचकर मामले का खुलासा करना चाहती है।

गुरसेवक के आत्मसमर्पण की चर्चा भी 
पुलिस सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने गुरसेवक को दबोच लिया है लेकिन चर्चा यह भी है कि पुलिस के सामने गुरसेवक ने आत्मसमर्पण किया है। 

बुलेवार्ड के मालिक से फिरौती के मामले में भी आया था गुरसेवक का नाम
दिसंबर 2019 में सेक्टर- 26 स्थित डिस्कोथेक बुलेवार्ड के मालिक से फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था। अब पता चला है कि गुरसेवक भी उस केस में शामिल था। इस तथ्य ने पुलिस की जांच को नई दिशा दी। 

सेक्टर- 33 में बरसाई गईं थीं गोलियां
रविवार को शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के बड़े भाई राकेश सिंगला की कोठी पर कार सवार चार युवकों ने ताबड़तोड़ 17 राउंड फायर किए थे। हमलावरों ने कुर्ता पाजामा व लोअर टीशर्ट पहन रखा था। सभी ने मुंह मास्क व गमछे से ढका हुआ था। इनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed