{"_id":"607597ee7fe0f97729590bf4","slug":"big-reveals-by-police-in-dairy-owner-murder-case-of-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ही निकले कातिल : लुधियाना में डेयरी संचालक की हत्या का राज खुला, जादू-टोना भी है वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तेदार ही निकले कातिल : लुधियाना में डेयरी संचालक की हत्या का राज खुला, जादू-टोना भी है वजह
Tue, 13 Apr 2021 06:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Apr 2021 06:55 PM IST
सार
पंजाब के रायकोट के गांव बड़ूंदी में 23 मार्च को डेयरी मालिक की आंखों में मिर्च डालकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जगरांव पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के रायकोट के गांव बड़ूंदी में 23 मार्च को डेयरी मालिक की आंखों में मिर्च डालकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जगरांव पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि 23 मार्च को गांव बड़ूंदी में राजिंदर सिंह की सुबह डेयरी जाते वक्त अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसपी राजवीर सिंह, डीएसपी रायकोट सुखनाज सिंह, थाना सदर रायकोट के प्रभारी अजायब सिंह और अमरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि डेयरी संचालक राजिंदर सिंह की हत्या उसके ही रिश्तेदार हरविंदर सिंह उर्फ कुक्कू, उसके बेटे मनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, गुरसेवक सिंह उर्फ गुरी और गुरविंदर ने की थी।
विज्ञापन
हत्या का कारण मनप्रीत सिंह का रिश्ता न होने के बहाना करना और छोटे लड़के अमनदीप सिंह पर जादू टोना करवाना बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपियों ने बचने की योजना भी बनाई थी। मनप्रीत और उसका पिता हरविंदर सिंह श्री दरबार साहिब जाने की बात कहकर चले गए ताकि उनकी लोकेशन पर पुलिस को शक न हो। अमनदीप, गुरसेवक और गुरविंदर ने हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन