फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big fraud in zirakpur, Mohali news, crime news

जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 22 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

Fri, 05 May 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Fri, 05 May 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Big fraud in zirakpur, Mohali news, crime news
- फोटो : Demo Pic
स्थानीय पुलिस ने राजवीर सिंह निवासी पीरमुच्छल्ला की शिकायत पर दलवीर सिंह और जसपाल सिंह निवासी पीरमुच्छल्ला खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसपी मोहाली के दिशा निर्देशों पर की है। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


राजवीर सिंह ने एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में बताया कि दलवीर सिंह और जसपाल सिंह ने खुद को प्रापर्टी डीलर बताया, जिनके संपर्क में आकर उन्होंने पीरमुच्छल्ला के अंदर अच्छी जमीन दिलाने का भरोसा दिया था। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 5 कनाल जमीन दिखाकर उससे धीरे-धीरे 1 करोड़ 22 लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बीत जाने के बाद जब उसे जमीन नहीं मिली तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। वहीं दूसरी ओर जसपाल और दलवीर सिंह पैसे वापस करने में आनाकानी करने लग गए। जिससे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed