{"_id":"570135ab4f1c1b191ec8110f","slug":"bicycle-rider-killed-in-accident-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, बस ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, बस ड्राइवर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू बस की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल साइकिल सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सीटीयू बस ड्राइवर मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दो अप्रैल को आईटी पार्क में साइकिल सवार को सीटीयू बस चालक ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
मनीमाजार निवासी गुरिंदर सिंह ने पुलिस को हादसे की सूचना दी थी। गुरिंदर सिंह ने अपनी स्टेटमेंट में बताया कि सीटीयू बस चालक काफी तेज व रैश ड्राइविंग कर रहा था। इसकी वजह से साइकिल सवार उसकी चपेट में आ गया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी ने घायल को जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसकी शनिवार रात को इलाज के दौरान घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 50 साल थी। लेकिन उसकी पहचान नही हो पाई है। उसकी जेब से कुछ ऐसा नही मिला जिससे की उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने बताया कि मृतक की फोटो अखबारों में छपवा कर उसकी पहचान करने की कोशिश की जायेगी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन