फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beaten Women Of scheduled caste And Dragged By Hair In Faridkot

सरेआम अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को बालों से घसीटकर पीटा, हकरत में आई पुलिस

Sat, 06 Jul 2019 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Beaten Women Of scheduled caste And Dragged By Hair In Faridkot
दोनों महिला की पिटाई करते हुए आरोपी

फरीदकोट के हरीनौ रोड पर स्थित एक दुकान को लेकर चल रहे विवाद के बीच अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को सरेआम सड़क पर बालों से घसीटकर पीटा गया। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिटी पुलिस ने गुरुवार देर शाम दो आरोपियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया। अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरीनौ रोड पर स्थित एक दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते एक पक्ष से जुड़े दो व्यक्तियों ने दूसरे पक्ष की एक महिला व उसकी पड़ोसन को बालों से घसीटकर पीटा। घटना के तुरंत बाद महिलाओं को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन

देर शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान पर पिटाई करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ आनन-फानन में केस दर्ज कर लिया। इससें एससी/एसटी एक्ट की धारा बाद में जोड़ी गई। 

पीड़ित महिला ने बयान में बताया कि उनकी हरीनौ रोड पर फोटोग्राफी की दुकान है। वह अपनी पड़ोसन के साथ सुबह दुकान पर जा रही थी। जब वह वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि सुखदेव सिंह और जसविंदर सिंह निवासी कोटकपूरा उनकी दुकान से सामान निकालकर बाहर फेंक रहे हैं। जब उन्होंने आरोपियों को रोकना चाहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। 

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसे बालों से खींचा, उसके पेट में लातों से वार किए और उसे अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर जब लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते वह दुकान से दो कैमरे व एक सोफा उठाकर ले गए। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने कहा कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed