{"_id":"659d72d29c7e6557ed062705","slug":"bathinda-police-seized-property-of-drug-smuggler-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, तस्कर की 58 लाख रुपये की संपत्ति की जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, तस्कर की 58 लाख रुपये की संपत्ति की जब्त
Tue, 09 Jan 2024 09:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:59 PM IST
सार
नशा तस्करी कर बनाई गई संपत्ति पुलिस की रडार पर है। बठिंडा में पुलिस कई तस्करों के खिलाफ अब तक कार्रवाई कर चुकी है। अब मंगलवार को गांव जेठूका में एक तस्कर की 58 लाख रुपये की संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
नशा तस्कर की संपत्ति पर पुलिस ने लगाया नोटिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नशे के कारोबार से बनाई गई चल-अचल अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस अभियान के तहत बठिंडा में नशे से बनाई गई अवैध संपत्तियों को जब्त किया गया। इसकी कुल कीमत लगभग 58 लाख रुपये है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले के गांव जेठूका में रामपुरा पुलिस ने एक नशा तस्कर की जायदाद को जब्त करने का नोटिस लगाया। एडीजीपी एसपीएस परमार ने बताया कि एनडीपीएस के 26 मामले सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजे गए थे। इनमें से सात एनडीपीएस मामलों की संपत्ति की पुष्टि की गई है और शेष 19 मामले सक्षम प्राधिकारी पास लंबित हैं। अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत दो करोड़ 26 लाख रुपये है।
विज्ञापन
इसके अलावा बठिंडा पुलिस अधिक से अधिक नशा तस्करों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए दिल्ली में सक्षम प्राधिकारी के पास भेजेगी। जिला बठिंडा के पुष्ट मामलों के आदेश की प्रतियां संबंधित पुलिस स्टेशनों द्वारा आरोपियों के घरों पर चिपकाई जाती हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने गांव जेठूका में एक नशा तस्कर की जायदाद को अटैच करने का नोटिस लगाया है।
विज्ञापन