फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda military station firing Punjab police interrogated witness

Punjab: कौन है बठिंडा में सेना के चार जवानों का कातिल? पुलिस को FIR की कहानी पर शक, 'कुल्हाड़ी' खोलेगी राज

Fri, 14 Apr 2023 01:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Apr 2023 01:16 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि चार जवानों की हत्या को लक्षित हत्या के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि अभी मकसद का पता नहीं चल पाया है। किसी भी आतंकी संगठन के शामिल होने का कोई सबूत नहीं है। 

विज्ञापन
Bathinda military station firing Punjab police interrogated witness
Bathinda military station firing - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या के 36 घंटे बाद भी कई सवाल के जवाब अभी तक नहीं मिले। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी सुरक्षित क्षेत्र से हमलावर कैसे भाग निकले? वारदात के पीछे वजह क्या है? अब पंजाब पुलिस को एक चश्मदीद की कहानी पर शक है। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। बठिंडा रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एसपीएस परमार ने गुरुवार को कहा कि एक चश्मदीद के बयान संदेह पैदा करता है क्योंकि शवों पर कुल्हाड़ी से चोट के निशान नहीं मिले हैं। बठिंडा शहर के शहीद भाई मणि सिंह सिविल अस्पताल में चारों जवानों का पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम में कई गोली लगने की पुष्टि हुई है लेकिन कुल्हाड़ी या किसी अन्य तेजधार हथियार का कोई निशान नहीं मिला है। सवाल यह है कि दो हमलावरों में से एक कुल्हाड़ी क्यों ले लेकर आया... जब इसका इस्तेमाल हमले में किया ही नहीं गया। इसके अलावा ड्यूटी पर मौजूद किसी अन्य ने सुरक्षित परिसर में हमलावरों की गतिविधियों को नहीं देखा।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि चार जवानों की हत्या को लक्षित हत्या के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी मकसद का पता नहीं चल पाया है। किसी भी आतंकी संगठन के शामिल होने का कोई सबूत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चोरी की गई इंसास राइफल और मैगजीन अपराध स्थल से कुछ ही दूरी पर लावारिस हालत में मिली हैं। एसपी (जांच) अजय गांधी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है। उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में बुधवार को चार सैनिकों की हत्या के बाद बठिंडा सैन्य स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जांचकर्ताओं ने दोहराया कि हत्या किसी आतंकवादी गतिविधि से नहीं जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed